हिसार की मनीषा बांगड़वा का नेशनल गेम्स में चयन:तीरंदाजी में जीता रजत पदक, हरियाणा टीम में बनाई जगह

हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव भेरी अकबरपुर की बेटी मनीषा बांगड़वा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मनीषा बांगड़वा, पुत्री आजाद बांगड़वा का चयन आगामी स्कूल नेशनल गेम्स में हरियाणा कंपाउंड टीम के लिए हुआ है। फरीदाबाद में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फरीदाबाद में आयोजित 58वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में मनीषा ने तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के दम पर उन्होंने न केवल हिसार जिले का नाम रोशन किया बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त किया है। जोगेंद्र भाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीषा का प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके संघर्ष व मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आर्थिक साधनों की सीमा, सपनों को नहीं छोड़ा मनीषा किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता आजाद बांगड़वा खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। आर्थिक साधनों की सीमाओं के बावजूद मनीषा ने कभी अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा। वर्तमान में वह 11वीं कक्षा की स्टूडेंट हैं और पिछले 4 वर्षों से तीरंदाजी सहित खेल गतिविधियों में निरंतर भाग ले रही हैं। गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल मनीषा की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मनीषा ने भी अपने संदेश में कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और माता-पिता के आशीर्वाद से ही यह सफलता संभव हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *