विरोध के बीच आज एशिया कप में भिड़ेगा भारत-पाक:CM मान बोले-दिलजीत को कहा था गद्दार,अब केन्द्र भूल गई पहलगाम-पुलवामा

दुबई में आज रात 8 बजे भारतीयों के विरोध के बीच एशिया कप टी-20 खेला जा रहा है। मैच में भारत-पाकिस्तान खेलेगा। पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भी सवाल खड़े किए है। उसने कहा कि क्या सभी के जज्बात खत्म हो गए है। क्या बीसीसीआई को पहलगांव में 22 अप्रैल को मारे गए 26 लोगों के परिवारों के प्रति हमदर्दी नहीं है। बीसीसीआई के परिवार से कोई नहीं पहलगांव में शहीद हुआ इसी कारण आज ये मैच हो रहा है। उन्होंने क्रिकेटरों से अपील की है कि वह इस मामले में स्टेंड ले। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि लोग ये मैच ना देखे। पाकिस्तान के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। दिलजीत की मूवी आने पर क्यों कहा था गद्दार-सीएम मान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले बनी दिलजीत दोसांझ की मूवी को हमले के बाद रिलीज होने रोक दिया गया था। उस समय कहा गया था कि दिलजीत को मूवी रोको ये गद्दार है लेकिन अब क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा है इसे रोका नहीं जाएगा क्योंकि इसमें बड़े साहिब का बेटा ICC के प्रधान है। BCCI भी वही देखता है। क्या अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब केन्द्र पहलगाम को भूल या है क्या। मान ने कहा कि मैच तो दो पक्षीय ही है क्या मैच में तीन टीमें खेलेंगी। यदि कोई सीरीज भी है उसमें भी मैच तो दो टीमें ही खेलती है। केन्द्र सरकार को सब कुछ क्लियर करना चाहिए क्योंकि हमारी तो संस्कृति भी एक जैसी है। पंजाब में शादी समारोह में आकर पाकिस्तानी कलाकार गाते भी रहे है। अब केन्द्र पहलगाम और पुलवामा भूल गई है क्या। केन्द्र हमारे साथ मजाक करती है। कभी कहती है कि अब पाकिस्तान से लड़ पड़ो अब ठीक हो जाओ। भारत-पाक बंटवारे के समय 10 लाख लोग पंजाब के मरे है। गाड़ियां भरकर जाती और आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *