बिलासपुर में स्कूल के पास तेंदुआ दिखा:घर से बाहर निकलने से डरे लोग, बोले- बच्चों और बुजुर्गों की चिंता

बिलासपुर में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखा है, जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना सदर की ओयल पंचायत की है, जहां देर रात तेंदुआ दिखा। दनोह प्राथमिक पाठशाला के आस-पास पिछले कई महीनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों के पशुओं पर खतरा है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। लोग देर शाम और सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खेतों में घास लेने जाने में भी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ रात के समय गांव की गलियों और स्कूल के आसपास देखा गया है। मवेशियों पर हमले की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। प्रधान ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। इससे तेंदुए को पकड़ा जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही ग्रामीण सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *