बालोद में स्कूटी सवार ने मजदूर को मारी टक्कर:घटना के बाद सड़क पर पड़े रहे; ASI का बेटे समेत दोनों घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंवर चौकी प्रभारी एएसआई लता तिवारी का बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया है। घटना शनिवार (13 सितंबर) रात करीब 8 बजे शहर के गंजपारा की है। एएसआई का बेटा वैभव तिवारी (16) अपने स्कूटी से घर श्रीराम कॉलोनी देवारभाट लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे मजदूर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। मजदूर को मारी टक्कर बालोद पुलिस के मुताबिक, वैभव महावीर विद्यालय का 10वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार शाम वह ट्यूशन पढ़ाई करने बालोद आया हुआ था। इसी दौरान गंजपारा में मजदूरी कर घर लौट रहे शिकारीपारा निवासी धरम दास यादव (35 साल) को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें किनारे किया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में वैभव के जबड़े में चोटें आई हैं। वहीं मजदूर धरम दास के सीने, कमर और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *