बस्तर में आदिवासियों की जमीन पर खतरा:उद्योगपति -भूमाफिया कर रहे अवैध खरीद-फरोख्त; विधायक मंडावी ने राज्यपाल को लिखा पत्र

बस्तर संभाग में आदिवासी समाज की जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने इस मुद्दे पर राज्यपाल को पत्र लिखा है। विधायक ने बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में आदिवासी जमीनों की खरीद-बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग भारत के संविधान की 5वीं अनुसूची क्षेत्र में आता है। यहां प्राचीन काल से आदिवासी समाज निवास करता है। मंडावी के मुताबिक, उद्योगपति और भूमाफिया लाखों रुपए का लालच देकर आदिवासियों को बहला-फुसला रहे हैं। वे उनकी पुश्तैनी जमीनें खरीद रहे हैं। इससे आदिवासी समाज विस्थापन की कगार पर पहुंच रहा है। विधायक ने चेताया है कि अगर समय रहते इस अवैध जमीन कारोबार पर रोक नहीं लगी तो आदिवासी समाज को अपनी जमीन से हाथ धोना पड़ेगा। उन्हें दर-दर भटकना पड़ेगा। इससे बस्तर का सामाजिक-सांस्कृतिक ताना-बाना भी प्रभावित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *