हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित CBSE नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 से हराया। स्कूल की प्राचार्या निर्मला सिंह ने बताया कि टीम पिछले कई सालों से इस प्रतियोगिता की विजेता रही है। टीम ने अपने पहले लीग मैच में गुरुनानक मिशन स्कूल पोंटा साहिब को 21-07 से हराया। दूसरे मैच में DPS हैदराबाद को 30-17 से और तीसरे में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल निमच को 47-20 से पराजित किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक का मिला मार्गदर्शन क्वार्टर फाइनल में टीम ने DAV लुधियाना को 37-7 से हराया। सेमीफाइनल में एपेक्स स्कूल दिल्ली को 61-34 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। टीम की खिलाड़ी कोडापे, काम्या झा, सोफी सिका, अंजनी, आर्या विजय अवारे, कैथरिना नजारथ, नंदनी माधो प्रधान, मुग्धा राजगुरू और सौम्या पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच कुशल रजक और मैनेजर फुलमत नेताम ने टीम का मार्गदर्शन किया। विजेता टीम अब स्कूल गेम्स फेडरेशन के नेशनल टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करेगी।


