रामपुर में भालू ने महिला-पुरुष पर बोला हमला:भेड़ चरा रहा था व्यक्ति, शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बचाया

शिमला के रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में रविवार सुबह भालू ने एक पुरुष और एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार यह हमला डंसा पंचायत के कराली और थाना गांव के बीच हुआ। घायल व्यक्ति सरंजन नेगी उस समय अपनी भेड़-बकरियों को चरा रहा था, जबकि महिला पास में घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। दोनों इस हमले गंभीर रूप से घायल हो गए। भालू के हमले से ग्रामीणों में भय हमले के दौरान दोनों ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की और जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर भालू मौके से भाग गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को भी दी गई, जिसके बाद रामपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भालू के इस हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *