पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा, मेटल के बटन-पेन बने परेशानी:जयपुर में कैंडिडेट की शर्ट उतरवाई, भीलवाड़ा में नंगे पांव ही एंट्री, अलवर में 2 मिनट की देरी पर लौटाया

पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आज दूसरा दिन है। परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले कड़ी चेकिंग की गई। सबसे ज्यादा परेशानी उन कैंडिडेड्स को हुई, जिनके कपड़ों या पेन में मेटल लगा था। जयपुर के एक सेंटर पर जींस पहने के आए कैंडिडेट को पहले एंट्री देने से मना किया गया, फिर बटन काटकर उसे प्रवेश दिया गया। भीलवाड़ा के गर्ल्स स्कूल के सेंटर पर महिला कैंडिडेंट के सूट पर लगे एक्स्ट्रा धागे भी काटे गए। वहीं,अभ्यर्थियों को जूते-चप्पल बाहर खोलने के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पारी के लिए एंट्री सुबह 8 से 9.30 बजे तक थी। एक मिनट लेट पहुंचे कैंडिडेट को भी एंट्री नहीं दी गई। 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड कॉन्स्टेबल परीक्षा की दूसरी पार का एग्जाम दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। दोनों पारियों में कुल 2,09,987 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। प्रदेश में 21 जिलों में 582 सेंटर बनाए गए हैं। 10 हजार पोस्ट वाली इस भर्ती में कुल 5,24,740 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड पुलिस, दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं। कॉन्स्टेबल परीक्षा के दूसरे दिन के PHOTOS… — कॉन्स्टेबल-भर्ती परीक्षा के बाद खिड़कियों से बस में घुसे अभ्यर्थी:पेपर से पहले महिलाओं से जेवर उतरवाए, जींस पहनकर आए लड़कों को वापस भेजा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *