भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को रात 8 बजे शहर के गंजपारा में स्कूटी चालक और पैदल राहगीर आमने-सामने टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक देवरभाट निवासी वैभव तिवारी बालोद शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान गंजपारा चौक में उसने तेज रफ्तार में सड़क पार कर रहे शिकारीपारा निवासी धरम दास यादव (35 वर्ष) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना में कंवर थाना प्रभारी लता तिवारी का बेटा वैभव के जबड़े में चोटें आईं है। वहीं राहगीर धरम दास के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने बताया कि वैभव शहर के महावीर विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र है।


