सड़क की सफाई पर विवाद:एएचओ को गालियां देने वाले पार्षद ​ने दरोगा को धमकाया

भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा ने रविवार को वार्ड 48 के दरोगा सुमित गजभिए को फोन पर धमकाया। पार्षद वर्मा ने दरोगा को उसकी औकात बताने की बात कही है। एक दिन पहले वर्मा ने जोन 6 के एएचओ वासुदेव उदेनिया को फोन पर गालियां बकी थीं। बताया गया है कि पार्षद जिस अदिति मोहिनी अपार्टमेंट में रहते हैं, शनिवार को उसके सामने वाली रोड पर बारिश का पानी भर गया था। सड़क की सफाई कर पानी निकालने की बात पर कहासुनी हुई तो शनिवार रात करीब सात बजे पार्षद वर्मा ने एएचओ को गालियां बकी थीं। रविवार सुबह इसी रोड की सफाई को लेकर वे दरोगा से उलझ गए। पार्षद वर्मा ने दरोगा को कॉल करके पूछा कि सफाई हो गई? दरोगा ने कहा कि हो गई तो उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि सफाई तो मैंने कराई है। उन्होंने दरोगा से किसी सोशल मीडिया ग्रुप पर कुछ लिखने पर आपत्ति जताई और कहा कि तू ग्रुप पर लिखेगा, तेरी इतनी औकात है। आओ बेटा तुम्हें अभी बताते हैं। कहते हुए धमकाया। इसके बाद तमाम एएचओ और दरोगा माता मंदिर पर एकत्रित हुए और कमिश्नर हरेंद्र नारायण को लिखित शिकायत की। कमिश्नर ने उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *