शिवालय पार्क में 14 दिन में 55 हजार पर्यटक पहुंचे:प्रयागराज के अरैल में बना है खूबसूरत पार्क, 11 एकड़ में फैला है

प्रयागराज के अरैल में नवनिर्मित शिवालय पार्क में इस समय रिकार्ड तोड़ लोग पहुंच रहे हैं। दरअसल, 14 दिन पहले ही इस पार्क का शुभारंभ हुआ और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। भारत के नक्शे वाले इस पार्क को 14 करोड़ रुपए की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। इसकी भव्यता देखने के लिए पिछले दिनों में 55 हजार से ज्यादा लोग पार्क में पहुंच चुके हैं। इस पार्क का निर्माण नगर निगम कराया गया है। पार्क लोगों के लिए भले ही खोल दिया गया हो लेकिन अभी भी इसे और सुंदर और भव्य बनाया जा रहा है। पार्क के मैनेजर अंकुर सिंह ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित है यह पार्क शिवालय पार्क महादेव को समर्पित एक भव्य स्थल है, जो भारतीय मंदिरों और पुराणों की महिमा तथा कारीगरी को दर्शाता है। यह पार्क विविधताओं से भरपूर है, जिसमें कला, प्रकृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। महाकुंभ की शोभा को बढ़ाने के लिए इस पार्क का निर्माण किया गया है। वेस्ट मटीरियल का किया जा रहा उपयोग शिवालय पार्क को भारत के मानचित्र के आकार में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सभी प्रमुख मंदिर उनके मूल स्थानों पर ही बनाए गए हैं, ताकि आगन्तुक तीर्थ यात्रा का अनुभव कर सकें। पार्क में तुलसी वन और संजीवनी वन भी बनाया गया है। बच्चों के लिए अलग जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावा पार्क के अंदर फूड कोर्ट और रेस्तरां भी बना है। शिवालय थीम पार्क को तैयार कराने में सबसे खास बात है कि इसमें अधिकतर वेस्ट मटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में जुटी कंपनी जेड टेक इंडिया लिमिटेड के पास ही तीन साल तक इसके रख रखाव की जिम्मेदारी रहेगी। इस पार्क में इन मंदिरों की झलक सोमनाथ मंदिर (गिर सोमनाथ, गुजरात) मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश) महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन, मध्य प्रदेश) ओकारेश्वर मंदिर (खंडवा, मध्य प्रदेश) बैद्यनाथ मंदिर (देवघर, झारखंड) भीमाशंकर मंदिर (भीमाशंकर, महाराष्ट्र) रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम, तमिलनाडु) नागेश्वर मंदिर (द्वारका, गुजरात) काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) त्र्यंबकेश्वर मंदिर। नासिक, महाराष्ट्र केदारनाथ मंदिर (रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड घृष्णेश्वर मंदिर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) महत्वपूर्ण शिव मंदिर बैजनाथ मंदिर – बैजनाथ, हिमाचल प्रदेश पशुपतिनाथ मंदिर – काठमांडू, नेपाल लिंगराज मंदिर – भुवनेश्वर, ओडिशा वीरभद्र मंदिर – लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश शोर मंदिर – महाबलीपुरम, तमिलनाडु

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *