उद्योगपति को उन्हीं के कर्मचारी ने दी थी धमकी:कानपुर पुलिस ने कर्मचारी को लेकर शुरू की पूछताछ, गोरखपुर की फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम देखता था

कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दीपक खेमका को धमकी उन्हीं के कर्मचारी ने दी थी। कोहना पुलिस और सेन्ट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। मगर पुलिस ने फिलहाल उसकी पहचान उजागर नहीं की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सेन्ट्रल के मुताबिक इस मामले में कुछ और जानकारियां निकाली जा रही है। बीते शुक्रवार को पार्वती बागला रोड निवासी दीपक खेमका अपनी फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। जिसमें उन्हें दूसरा नम्बर दिया गया था। उनसे कहा गया था इससे सम्पर्क कर लो। व्यापार करना चाहते हो तो। दूसरे नम्बर पर जब उन्होंने बात की तो पैसों की डिमांड की गई। जो उद्योगपति ने ठुकरा दी थी। इसके बाद दीपक खेमका ने कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। गोरखपुर की फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी निकला आरोपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक खेमका को उन्हीं के एक कर्मचारी ने फोन पर धमकी दी थी। यह उनकी गोरखपुर वाली फैक्ट्री में सन 2011 में कार्यरत था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कर्मचारी फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम देखता था। पार्टनरशिप टूटने पर चली गई थी नौकरी सूत्र बताते हैं गोरखपुर में खेमका परिवार ने अपने ही एक परिवार के सदस्य के साथ पार्टनरशिप में काम की शुरुआत की थी। जब पार्टनरशिप टूटी तो उसी में आरोपी कर्मचारी की नौकरी भी चली गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मैनेजर से कहा था नौकरी वापस दे दो पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना से पहले भी कम्पनी मालिक के मैनेजर और आरोपी के बीच बातचीत होने की बात सामने आई है। आऱोपी ने मैनेजर को भी फोन करके कहा था कि नौकरी दे दो। कुछ और तथ्य सामने आ सकते डीसीपी सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। उससे कुछ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। इस कारण अभी उसकी आइडेंटिटी का खुलासा नहीं किया गया है। सोमवार तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *