अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। 8 दिसंबर को फाइनल में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंडिया को 174 रन का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए। आयुष म्हात्रे ने 34 रन बनाए। कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर मैच जिताया। इससे पहले चेतन शर्मा के तीन विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट कर दिया था। श्रीलंका की तरफ से लैकविन अबेसिंघे ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका U19 टीम: पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन (विकेटकीपर), विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गामागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), प्रवीण मनीषा, न्यूटन रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युद्धजीत गुहा गूगल पर सर्च किए गए वैभव
IPL ऑक्शन में करोड़पति बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी गूगल पर भी खूब सर्च किए गए। उन्होंने अब अंडर-19 एशिया कप में बैक टु बैक फिफ्टीज लगा दीं। जिसके बाद उनके बारे में जानने वाले लोगों को रुचि भी बढ़ गई। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स सोर्स: गूगल ट्रेंड्स