पंजाब पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़:हथियारों की रिकवरी करवाने गए; छिपाई गई पिस्टल निकालकर से किए फायर, 2 घायल

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा समर्थन प्राप्त था। इसी दौरान पुलिस पकड़े गए आतंकियों को रिकवरी करवाने ले गई थी। लेकिन आरोपियों ने छिपा कर रखी गई पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो आतंकी घायल हो गए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि यह मॉड्यूल राज्य में हुए ग्रेनेड हमलों के लिए जिम्मेदार था। बटाला पुलिस ने घनिये के बांगड़ पुलिस स्टेशन और गुरदासपुर के वडाला बांगड़ पुलिस चौकी पर हुए दो प्रमुख ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझा ली है। इस कार्रवाई में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह शामिल है। वह विदेश में रह रहे हैप्पी पासियां और शमशेर उर्फ हनी के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों आरोपी फिलहाल आर्मेनिया में हैं। डीजीपी ने कहा कि यह सफलता उन घटनाओं के कुछ दिनों बाद आई है, जब 12 दिसंबर को रात 10:20 बजे बटाला के घनिये के बांगड़ पुलिस स्टेशन पर और 20 दिसंबर को रात 9:30 बजे गुरदासपुर के वडाला बांगड़ पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंके गए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों में से अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगी। दोनों को बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। झाड़ियों में छिपा रखे थे हथियार डीजीपी पंजाब ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को जब बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने झाड़ियों में छिपा कर रखी गई दो पिस्टल से पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपियों से विदेशी पिस्टल रिकवर पुलिस ने इस मॉड्यूल से एक 9MM ग्लॉक 26 पिस्टल (ऑस्ट्रिया निर्मित) और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध को समाप्त करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए उनकी कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की गहन जांच चल रही है ताकि इस पूरे आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *