बठिंडा में बस हादसे के पीड़ित परिजनों का प्रदर्शन:मुआवजे की मांग, एडीसी बोली- मदद की जाएगी, घायलों का इलाज फ्री

बठिंडा गांव जीवन सिंह वाला में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों का रविवार को दूसरे दिन भी संस्कार नहीं हो सका। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल में एक्शन कमेटी का धरना रविवार को भी जारी रहा। बाद दोपहर प्रशासन की ओर से पहुंची एडीसी पूनम सिंह की ओर से घायलों का निशुल्क उपचार और मृतकों के परिवारों को सहायता राशि के चेक देने के आश्वासन के बाद अस्पताल में चल रहा प्रदर्शन शाम को खत्म हो गया। शुक्रवार को सरदूलगढ़ से चलकर बठिंडा आ रही निजी कंपनी की बस गांव जीवन सिंह वाला के पास एक ट्राले की टक्कर के बाद ड्रेन में जा गिरी थी। जिसमें बलकार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह(ड्राइवर) उम्र 55 वर्ष, निवासी कोटधरमु, जिला मानसा, मुख्तियार कौर (50), निवासी जीवन सिंह वाला, महिंदर सिंह (46) निवासी रोहन, सिरसा (हरियाणा), रवनीत कौर (17) निवासी जंडवाला मीरा फाजिल्का, अमनदीप कौर (30) निवासी जीवन सिंह वाला जिला बठिंडा, पुनीत कौर (2), परमजीत कौर (25), निवासी हुकमावाली फतेहाबाद हरियाणा, अर्जन कुमार (35) निवासी सिरीपुर बिहार की मौत हो गई थी। शनिवार को इन मृतकों में से जीवन सिंह वाला, हरियाणा और फाजिल्का के मृतकों के परिवारों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *