शौक के तौर पर शुरू किया नशा कब आदत बन जाए पता नहीं चलता : बलराज सिंह

भास्कर न्यूज | संगरूर रेडक्रॉस नशा मुक्ति अस्पताल संगरूर में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर बलराज सिंह ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी नशों की दलदल में फंसती जा रही है। पहले नौजवान शौक के तौर पर नशों का इस्तेमाल करते हैं और फिर यह शौक कब आदत में बदल जाता है इसका पता नहीं चलता है। इस कारण नौजवान नशों की चपेट में आकर अपना शारीरिक नुकसान करने के साथ आर्थिक तौर पर कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशा करने का आदी नशा छोड़ना चाहता है तो वह रेडक्रास नशा मुक्ति अस्पताल संगरूर में दाखिल होकर नशा छोड़ सकता है। केन्द्र में दाखिल मरीजों को अलग-अलग गतिविधियों के सेशन, आध्यात्मिक काउंसलिंग, पेटिंग व ड्राइंग करवाकर उनका ध्यान नशों से हटाकर अच्छे कार्यों में लगाया जाता है। इस मौके पर काउंसलर परमजीत सिंह, स्टाफ नर्स शमिंदरपाल कौर, अकाउंटेंट सिमरनप्रीत कौर, वार्ड ब्वॉय शंकर सिंह, सोशल वर्कर नायब सिंह, स्टाफ नर्स गुरदीप सिंह, वार्ड ब्वॉय निर्भय सिंह, जग्गा सिंह, जगदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *