रूपनगर में केंद्रीय मंत्री का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा:बोले-आपदा के वक्त सीएम तमिलनाडु में रहे व्यस्त, केंद्र ने दी 16 सौ करोड़ की मदद

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने रूपनगर में आज यानी रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब और नंगल के प्रभावित गांवों का जायजा लिया। मंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग की। मुरुगन ने जिला प्रशासन को स्थायी समाधान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। भविष्य में सतलुज और अन्य नदियों को चैनलाइज करने का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम भगवंत मान पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान सीएम तीन दिन तक तमिलनाडु में रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत 16 सौ करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की। पंजाब सरकार के पास पहले से 12 सौ करोड़ रुपए राहत कोष में हैं। यह राशि अभी तक खर्च नहीं की गई। केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों की रिपोर्ट के लिए 16 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। विशेष टीमें भी भेजी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *