मछली कंपनी के ड्राइवर से 2.50 लाख की लूट:रायगढ़ से कैश कलेक्शन कर बिलासपुर लौट रहा था, बदमाश एक्टिवा छोड़कर भागे

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। एमएम फिश कंपनी के वाहन चालक मोहम्मद रफीक से तीन बदमाशों ने करीब 2 लाख 57 हजार 660 रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर मछली सप्लाई कर रकम कलेक्शन के बाद बिलासपुर लौट रहा था। इसी दौरान खड़गांव-सिथरा मार्ग पर एक्टिवा सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और हथियार दिखाकर नकदी छीन ली। पकड़े जाने के डर से एक्टिवा छोड़कर भागे वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी एक्टिवा छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। स्कूटी का नंबर प्लेट भी छिपाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस टीम जांच में लग गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *