बालोद| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के पद सीधी भर्ती करने कलेक्टर को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन मधुकांत यदु ने सौंपा। उन्होने कहा कि हिन्दी एवं अंग्रेजी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति समाप्त की जाए। व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के खाली पदों पर सीधी भर्ती की जाए। पूर्व के स्कूलों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक की पूर्ति नहीं होने पर तालाबंदी एवं हड़ताल भी विद्यार्थी व पालक करते रहे हैं। व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक नियुक्ति होने पर पदों की पूर्ति होगी। त्याग पत्र देकर नहीं जाएगा। बेरोजगारों को एक से तीन माह का वेतन जमा नहीं करना पड़ेगा।


