भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को दोपहर शहर में तेज बारिश हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के साथ दो िसस्टम भी सक्रिय है। जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। दुर्ग संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश अगले दो दिन में हो सकती है। हालांकि तापमान स्थिर बना रहेगा। बीते दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। इससे उमस बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से तेज धूप रही, इसी बीच दोपहर में बारिश दर्ज हुई। लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी है। बारिश की स्थिति 18 सितंबर तक बनी रह सकती है।


