राजनांदगांव| सन सिटी के क्लब हाउस में पर्यावरण संरक्षण पर 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा के शुल्क के रूप में किसी भी पेड़ पौधे का एक बीज देना होगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा जल, जंगल, जमीन ईकोब्रिक्स, पॉलीथिन पर कार्यशाला कराई जा रही है। जिला संयोजक मयंक शर्मा, निकुंज सिंघल, नगर नारी शक्ति प्रमुख मौसमी शर्मा ने बताया कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अनुभवी वक्ताओं द्वारा उद्बोधन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है।


