सा.अफ्रीका ने इंग्लैंड को टी-20 में डकवर्थ-लुइस नियम से हराया:सीरीज में 1-0 की बढ़त; मार्करम ने बनाए 28 रन

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। कार्डिफ में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के आधार पर 14 रन से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय 6.30 बजे से ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ। जिसकी वजह से ओवर को कम करके पहले 9 ओवर कर दिया गया। साउथ अफ्रीका की पारी में 7 गेंद शेष रहते फिर बारिश आ गई, जिससे उनकी पारी 7.5 ओवर में समाप्त हो गई। उस समय अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 ओवर में 69 रन का टारगेट मिला। इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी। एडेन मार्करम ने 28 रन बनाए
साउथ अफ्रीका ने कप्तान एडेन मार्करम के 28 रनों (14 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की मदद से मजबूत शुरुआत की। मार्करम ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन फरेरा ने 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी की। उन्होंने लियाम डॉसन के खिलाफ नो-लुक छक्का और फिर साइटस्क्रीन पर छक्का जड़ा। हालांकि, सैम करन की धीमी गेंद पर वह तीसरे फील्डर को कैच दे बैठे। इंग्लैंड नहीं बना सका 69 रन
69 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 13.8 प्रति ओवर की रनरेट से रन बनाने थे। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक दोनों शून्य पर आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। जोस बटलर ने 11 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के लिए यानसन और बॉश ने दो-दो विकेट लिए
कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने शानदार वापसी की। रबाडा ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया, हालांकि बटलर ने उनके ओवर में चौका और छक्का जड़ा। यानसन ने भी जैकब बेथेल को आउट किया और फिर बटलर को कैच कराकर मैच को दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में पक्का कर दिया। कॉर्बिन बॉश ने भी दो विकेट लिए। फरेरा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 25 रन बनाए, डेवोन फरेरा सर्च कर रहे लोग साउथ अफ्रीका ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 14 रन से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेवोन फरेरा ने 11 गेंद में 3 छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। इसके बाद लोग लगातार फरेरा के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है। पिछले कुछ दिनों का ग्राफ देखा जाए तो साफ समझ आता है कि फरेरा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स… सोर्स: Google Trends ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप- भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया, कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच वर्ल्ड चैंपियन भारत ने एशिया कप क्रिकेट के अपने पहले मैच में UAE को 9 विकेट से हरा दिया। वैसे तो टी-20 मैच 240 गेंदों का होता है लेकिन भारतीय टीम ने सिर्फ 106 गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *