पंजाब में 4 बेटियों के पिता ने किया सुसाइड:कर्ज से था परेशान, जहरीला पदार्थ निकला; इलाज दौरान अस्पताल में मौत

पंजाब में संगरूर के गांव झनेडी में उस समय मातम पसर गया जब 40 वर्षीय बलविंदर सिंह ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक था और चार बेटियों का पिता था। मृतक कर्ज की वजह से परेशान था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक संगरूर के गांव झनेडी के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह मैकेनिक था। शादी के बाद उसकी चार बेटियां हुईं। परिजनों के अनुसार बलविंदर पर लगभग 5 से 6 लाख रुपए का सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था। इसके अलावा उसके पास खेती के लिए बहुत कम जमीन बची थी। कर्ज और अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। जहरीला पदार्थ निकला, सुबह इलाज दौरान दम तोड़ा शनिवार देर शाम उसने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीली दवा निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने तुरंत उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बलविंदर सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव झनेडी में शोक की लहर फैल गई है। ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरतेज सिंह झनेडी ने कहा कि बलविंदर एक मेहनती व्यक्ति था, लेकिन कर्ज और घरेलू परेशानियों ने उसकी जिंदगी छीन ली। उन्होंने और गांववासियों ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। परिवार के बयान दर्ज किए, नहीं हुई कोई कार्रवाई इधर, घराचौं पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मेहर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मगर पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *