पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा…98% रही उपस्थिति:पेपर रहा आसान, पूछा- छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक का नाम बताइए; कटऑफ जा सकता है ज्यादा

छत्तीसगढ़ व्यापम (छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर) ने जिला पुलिस कॉन्स्टेबल (PHQC25) के 5 हजार 900 पोस्ट पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा ली। परीक्षा के लिए प्रदेश के पांच संभागों में 105 सेंटर्स बनाए गए थे। बता दें कि भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का फिजिकल पहले ही लिया जा चुका है। फिजिकल एग्जाम में 40,600 कैंडिडेट्स पास हुए थे। इनमें से एग्जाम देने के लिए लगभग 40,113 छात्र पहुंचे। यानी 98 प्रतिशत उपस्थित रहे। राजधानी में 28 सेंटर्स बनाए गए थे। 10,706 स्टूडेंट को एग्जाम देना था। इनमें से 10,429 स्टूडेंट ने एग्जाम दिया। यानी सिर्फ 277 कैंडिडेट ही अबसेंट रहे। इससे संबंधित पूछे गए सवाल पेपर की बात करें तो भारत, तकनीक, विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान के 20 सवाल पूछे गए। वहीं 30 सवाल छत्तीसगढ़ी भाषा, कल्चर, इतिहास और करंट अफेयर्स से रहे। इसके अलावा मैथ्स के 20 और रीजनिंग से 30 सवाल पूछे गए। एक्सपर्ट्स की माने तो साइंस को छोड़ दें तो सवालों का लेवल आसान से औसत रहा। जोकि माइनस मार्किंग नहीं थी, कैंडिडेट्स ने सारे सवाल अटेम्ट किए हाेंगे। ऐसे में कटऑफ ज्यादा जा सकता है। इस तरह के सवाल पूछे गए शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश के संबंध में पूछा गया ये सवाल छत्तीसगढ़ से जुड़े ये सवाल पूछे गए सुबह 11 बजे शुरू हुई परीक्षा परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहा। परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की रही। वहीं कुछ स्कूल वालों ने फेरी से संपर्क कर स्कूल के बाहर ठेला लगाने को पहले ही कह दिया था। इस बार जिसके चलते कपड़ों और उनके रंग को लेकर विवाद नहीं उपजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *