मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की मुलाकात:बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय, युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी आपकी सफलता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने मुलाकात की। उन्होंने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, गांव और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से ही सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे अग्निवीर सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव और उनकी टीम के निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण के उल्लेखनीय प्रयासों की भी सराहना की। क्योंकि उनके प्रशिक्षण से लाभान्वित 30 युवाओं में से 26 युवा अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *