तेज हवाओं ने बढ़ाई NCR में सर्दी:बारिश के बाद हवा साफ हुई, आज 8 वीं तक के स्कूल बंद

गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले 3 दिनों में दो दिन बारिश से मौसम बदला रहा। वहीं रविवार रात शीतलहर चलती ही। जिससे पूरे एनसीआर में सर्दी और भी बढ़ी है। अधिकतम तापमान कम रहने के चलते आज भी शीतलहर जैसा मौसम है। आज सोमवार सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह से रात तक बारिश हुई। शनिवार तड़के तक भी रुककर बारिश होती रही। रविवार को दिन भर बारिश जैसा मौसम रहा, जहां आसमान में बादल छाए रहे। 30 तक आज 8 वीं तक के स्कूल बंद गाजियाबाद में भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। आज सोमवार है। जिले के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से संबद्धता प्राप्त समस्त विद्यालय 28 दिसंबर यानी आज से 30 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं प्रातः 9 बजे से संचालित होंगी। बारिश से फसलों को हुआ फायदा मानसून जाने के बाद यह सर्दियों की पहली बारिश है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर माह में पाला अधिक पड़ा है, जिससे फसलें प्रभावित होती हैं। पाले से सबसे अधिक आलू की फसल प्रभावित होती है। अब बारिश से पाले का असर धू चुका है। गेहूं की फसल में भी सिंचाई की जरूरत अगले 15 दिन नहीं रहेगी। सरसों के अलावा चारे की फसल को भी फायदा मिला है। गन्ने की छिलाई इस समय प्रभावित हुई है। गाजियाबाद के देहात, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र में सब्जी एनसीआर क्षेत्र में जाती है। जहां गाजर की खुदाई प्रभावित हुई है, लेकिन दूसरी सब्जियों में फायदा मिला है। गाजियाबाद में हाईवे किनारे बंद गोभी की फसल। यहां से पूरे एनसीआर में सब्जी सप्लाई होती है। दूसरे दिन भी AQI 100 से नीचे पहुंचा दीपावली से प्रदूषण लगातार गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली के लिए मुसीबत बना हुआ था। अक्टूबर से दिसंबर तक लोगों को जहरीली हवा का सामना करना पड़ा। अब बारिश से हवा साफ हुई है। दीपावली पर एक्यूआई 400 को पार कर गया था। जहां दिल्ली और गाजियाबाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित रहे। वहीं अब एक्यूआई 100 से नीचे पहुंचा है। NCR में आज AQI

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *