श्रावस्ती को यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पांचवां स्थान:स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से बड़ी उपलब्धि, डीएम और सीएमओ के प्रयास लाए रंग

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में श्रावस्ती ने 27 दिसंबर 2024 को जारी रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। राज्य सरकार द्वारा जारी इस रैंकिंग में कुल 15 मानकों के आधार पर जिलों का आकलन किया गया। इनमें मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, क्षय रोग, और आशा भुगतान जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियां शामिल हैं। डीएम के निर्देशन में हुआ सुधार श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों का नियमित निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नतीजतन, जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है और हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में भी उन्नति हो रही है। लगातार टॉप 10 में बना हुआ है श्रावस्ती
डीएम अजय कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में श्रावस्ती का स्वास्थ्य विभाग अप्रैल 2024 से लगातार यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की टॉप 10 रैंकिंग में बना हुआ है। यह सफलता जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सीएमओ के सक्रिय निरीक्षण का असर हाल ही में कार्यभार संभालने वाले सीएमओ अशोक कुमार सिंह ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वे जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वार्डों की सुविधाओं, उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और स्टाफ की दक्षता का मूल्यांकन किया जा रहा है। मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से बढ़ी उम्मीदें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से श्रावस्ती की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो श्रावस्ती आने वाले दिनों में हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में और ऊपर पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *