28वां वार्षिकोत्सव… पहाड़ी बाबा का भव्य शृंगार कर छप्पन भोग लगाया, भक्तों ने किया महारुद्राभिषेक

पहाड़ी मंदिर में श्री शिव मंडल की ओर से रविवार को पहाड़ी बाबा का 28वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 7 बजे से हनुमान जी के ध्वज पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य मंदिर में आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के नेतृत्व में 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक किया। मुख्य यजमान मंडल के संयोजक प्रेमशंकर चौधरी व अनुपमा चौधरी थे। इस अवसर पर पहाड़ी बाबा का भव्य शृंगार कर 56 भोग लगाया गया। सैकड़ों शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर के समीप भंडारा का आयोजन किया गया। 2 हजार से अधिक शिव भक्तों में भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा भव्य भजन-संध्या का आयोजन किया, जिसमें देर शाम तक भक्त झूमते रहे। शाम छह बजे महाआरती के साथ उत्सव का समापन हुआ। मंडल के संयोजक प्रेम चौधरी ने बताया कि मंडल का वार्षिकोत्सव मनाने की परंपरा सदस्यों द्वारा 1996 में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *