सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष बने इम्तियाज

रांची | सिद्दीकी वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश कमेटी का चुनाव रविवार को इसलहिया कम्युनिटी हॉल परसटोली में हुआ। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 तीन बजे तक चला। शाम 4 बजे से मतगणना शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ से इम्तियाज आलम, उपाध्यक्ष चतरा से इमरान सिद्दीकी, सचिव गढ़वा से फिरोज अहमद उर्फ गोल्डन, सह सचिव डाल्टनगंज से मो. मुस्तकीम व कोषाध्यक्ष पलामू से असगर आलम निर्वाचित हुए। प्रदेश कमेटी के गठन बाद 21 लोगों को एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए चुना गया। रांची के सदर अफजल आलम को प्रदेश कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *