बंगाली युवा मंच के दो दिवसीय पौष मेले का समापन

रांची | बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दो दिवसीय पौष मेला के अंतिम दिन रविवार को दोपहर 12.30 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें तीन ग्रुप बनाए गए। ग्रुप ए में 6 साल तक, ग्रुप बी में 7 साल से 12 साल तक, ग्रुप सी में ओपन टू ऑल रखा था। मेले में पारंपरिक परिधानों और अलंकारों का स्टॉल लगाया गया है। पारंपरिक भोजन में पीठा, गोकुल पीड़ा, पाटी साफटा, खीर, गंधराज पनीर टिक्का, गंधराज चिकन टिक्का, पोस्ता चिकन, मटन मुगलई पराठा, राधा पल्लवी, रसगुल्ला इत्यादि का लोगों ने लुत्फ उठाया। शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। छऊ नृत्य का कार्यक्रम सभी दर्शकों का मनमोहन लिया। इसमें कुल 32 कलाकारों ने पारंपरिक ढंग से अपनी प्रस्तुति दी। कोलकाता से आए गिल डांस ग्रुप म्यूजिक के साथ बहुत ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। कोलकाता से आई गायिका अर्पिता चटर्जी ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत की। अंतिम दिन लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *