150 जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण

रांची | श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम के महिला संगठन ने रविवार को खातेगांव टंगरा टोली पूर्ण टोली इलाकों में 150 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इससे पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाखा के गिरेंद्र नाथ शाहदेव ने श्री सर्वेश्वरी समूह के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया। मौके पर लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, आतिश तिवारी, निलेश लाल के अलावा अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *