रांची| देवी मंडप भक्त परिवार के सौजन्य से 31 दिसंबर से तीन दिवसीय महाआरती का 12वां महोत्सव मनाया जाएगा। देवी मंडप भक्त परिवार के व्यवस्थापक लाल आशुतोष नाथ द्वारा सभी पूजन कार्य संपन्न किए जाएंगे। आयोजन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। 31 दिसंबर को माता का भजन भोले की फौज की टीम करेगी। एक जनवरी को सत्यनारायण पूजा, आरती, प्रसाद वितरण आदि होंगे। इसी दिन माता का भव्य शृंगार, 351 महिला भक्तों द्वारा महाआरती, विशाल भंडारा आदि का आयोजन किया गया। 2 जनवरी को सुहाग पोटली का वितरण किया जाएगा।


