इन्वेस्टमेंट और जीएसटी चेंज करने के बारे में बताया, लकी ड्रा विजेताओं को ईनाम बांटे

अमृतसर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की तिमाही बैठक नवनियुक्त प्रधान मनीष जैन की अध्यक्षता में रविवार को हुई। दोपहर हुई बैठक में एसोसिएशन के महासचिव कौशल गंभीर ने आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। राष्ट्रीय गान के बाद बैठक की शुरुआत की गई। इस मौके पर सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह ने अपनी एसोसिएशन के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के होने वाले इलेक्शन के बारे में सदस्यों के साथ जानकारी सांझा की। जबकि एसोसिएशन में नए सदस्यों के शामिल होने पर उनका फूलों की मालाएं पहना कर स्वागत किया। इसी दौरान कई सदस्यों को सर्टिफिकेट भी वितरण किए। वहीं पांच लकी ड्रा निकले और विजय रहने वालों को इनाम बांटे। प्रधान जैन ने सदस्यों को अपनी इन्वेस्टमेंट और जीएसटी चेंज करने के बारे में समझाया। उन्होंने बिजनेस को ईमानदारी और अच्छे ढंग से चलाने के कई तरीके बताए। प्रधान जैन ने कहा कि ईमानदारी की कमाया पैसा परिवार में सुख शांति बिखेरता है। अंत में चीफ पैटर्न राणा महाजन ने बैठक में आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कृष्णा मेहरा, दिनेश आहूजा, अविनाश शर्मा, संजय कपूर, करण कपूर, पवन शर्मा, विजय भसीन ने अपना योगदान देकर मीटिंग को सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *