जिले के राजासांसी हलके में बाढ़ से प्रभावित किसानों और पशुपालकों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज सोनिया मान और जिला संगरूर से पहुंची वेटरनरी डाक्टरों की टीमों ने संयुक्त रूप से कई गांवों में राहत कैंप लगाए। इन कैंपों में पशुओं की सेहत जांच, मुफ्त इलाज, टीकाकरण और दवाइयों का वितरण किया गया। स्थानीय किसानों को पशुओं की देखभाल और बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। डॉक्टरों ने किसानों को सलाह दी कि वे पशुओं को स्वच्छ पानी और सूखा चारा ही खिलाएं ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। इस संबंंध में सोनिया मान ने कहा कि कि पशुपालन किसानों की रोज़ी-रोटी का अहम साधन है। अगर पशु बीमार हो गए या मर गए तो किसानों की आर्थिक हालत और बिगड़ जाएगी। इसलिए पशुओं की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।


