जांजगीर | यह तस्वीर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की है। यहां 45 छात्राएं रहकर शासकीय हाई स्कूल नवागढ़ में शिक्षा लेती हैं। हॉस्टल का भवन जर्जर हो चुका है। दीवार से सीपेज होता है, वहीं छत भी जर्जर हो चुकी है। यहां बारिश के दौरान छत से प्लास्टर गिरने लगा तो हॉस्टल से छात्राओं को शिफ्ट कराने के बजाए छत के नीचे टेंट लगा दिया गया। अब इस टेंट के नीचे ही छात्राएं रहने को मजबूर हैं। जर्जर छत के नीचे उन्हें हमेशा हादसे का डर लगा रहता है।


