जांजगीर | शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ ने मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 में पूरक घोषित स्नातक द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों (नियमित, भूतपूर्व एवं स्वाध्यायी) के लिए पूरक परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं। पूरक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://snpv.ac.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल लिंक का उपयोग करना होगा। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य कर दें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रह जाएं।


