बलौदा बाजार| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में इस साल की तीसरी लोक अदालत शनिवार को आयोजित की गई। अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला निविक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में अमिता जायसवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के द्वारा जिला बलौदाबाजार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया, जिसमे समस्त न्यायाधीशमण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे है। सबसे हर्ष की बात यह ही कि उपस्थित पक्षकारो के द्वारा भी पूजा अर्चना कर नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता ली गई। जिला एवं सत्र न्यायालय एव व्यवहार न्यायालय भाटापारा, सिमगा, कसडोल में खण्डपीठ का गठन किया गया अब्दुल जाहिद कुरेशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राकेश कुमार वर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, संजया रात्रे, द्वितीय अपर रात्र न्यायाधीश, विवेक गर्ग, तृत्तीय अपर सत्र न्यायाधीश, अशोक कुमार लाल, अपर सत्र न्यायाधीश भाटापास के अतिरिक्त न्यायाधीश, प्रशात भास्कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सारिका नंदे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्वेता मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, योगिता जागडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अकिता अग्रवाल एवं अकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भाटापारा की खण्डपीठ थी।


