भर्रीगांव में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता आज से होगी

भास्कर न्यूज | पुरूर ग्राम भर्रीगांव में पितृपक्ष के नवमी श्राद्ध पर तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक रखी गई है। इसमें जय मां दंतेश्वरी रामधुनी आमदी, बजरंग रामधुनी मंडली लासाटोला बालोद, तुलसी के संदेश मंडली चोरभट्टी, चारोधाम रामधुनी मंडली बारना कुरूद, जय मां कर्मा रामधुनी मंडली गुजरा, जय मां अम्बे रामधुनी मंडली देवपुर, जय श्रीराम रामधुनी मंडली नीचेकोहड़ा अंबागढ़ चौकी, श्रीकृष्ण जस फाग एवं रामधुनी मंडली गातापार, जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली बंजारी, जय मां दंतेश्वरी रामधुनी चमर्राटोला चौकी, जय अम्बे रामधुनी मंडली कचना भखारा, श्रद्वा के फूल रामधुनी मंडली खड़गांव सम्बलपुर, जय सरस्वती संगम रामधुनी मंडली भर्रीगांव की प्रस्तुति होगी। प्रथम पुरस्कार 2501, द्वितीय 2001, तृतीय 1501, चतुर्थ 1001 एवं पंचम पुरस्कार 701 रुपए दिया जाएगा। विशेष पुरस्कार के रूप में नृत्य,झांकी, वेशभूषा गायन, अनुशासन, संगीत पर 501 रुपए अलगा से दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति तेजराम साहू होंगे। जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू अध्यक्षता करेंगी। पूर्व जनपद सदस्य रिखीराम साहू, हेमप्रकाश साहू, सरपंच तेजराम साहू, मुकेश साहू भगवानी राम साहू, सुरेन्द्र तिवारी, सेवकराम साहू, लीला राम साहू, मनोज कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार नेमिन साहू, खिलेश्वरी साहू, यशोमति गंगबेर विशेष अतिथि होंगे। समापन पर 17 सितंबर को विजय वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। हेमंत साहू अध्यक्षता करेंगे। सुदामा राम तुरतुरिया, रामप्रकाश, खुशी पटेल, मेगसिंह, चौतराम, देवसिंग लीलाराम, मनीष कुमार डामन लाल विशेष अतिथि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *