हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, सत्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे:मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया; लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में जगह बना ली है,वहीं लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप को रोमांचक तीन गेम वाले मुकाबले में हराया। कांटे का रहा मुकाबला
पहले गेम में सत्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को 21-14 से आसानी से हरा दिया। लेकिन दूसरे गेम में वे थोड़े चूक गए और 20-22 से हार गए, जिससे स्कोर 1-1 हो गया। फिर तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। वे 21-16 से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मैच एक घंटे से ज्यादा समय तक चला। इसमें सात्विक-चिराग शुरू से मैच में अपनी पकड़ बनाए रखा। अब सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपेई के चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई का सामना करेंगे। थाईलैंड की जोड़ी को हरा कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया
इससे पहले, गुरुवार को सत्विक-चिराग ने थाईलैंड के पीराटचाई सुकफुन और पक्कापोन टीरारतसाकुल को हरा कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। उन्होंनें एक घंटे 3 मिनट तक चले मुकाबले में एक गेम से पिछड़ने के बाद 18-21, 21-15, 21-11 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया था। लक्ष्य सेन ने प्रणय को हराया
भारतीय सिंगल्स खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-20 लक्ष्य सेन ने भी शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी एचएस प्रणय (वर्ल्ड रैक 34) को 15-21, 21-18, 21-10 से मात दी। इस मैच में लक्ष्य की शुरुआत धीमी रही और प्रणय ने पहला गेम 21-15 से जीत लिया। हालांकि दूसरे गेम में लक्ष्य ने वापसी की। 11-9 से पीछे रहने के बाद उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 21-18 से गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में लक्ष्य ने पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना ली और 21-10 से आसान जीत दर्ज की। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमोन को आउट करने के बाद आयुष का अग्रेसिव सेलिब्रेशन:रिव्यू से हॉन्ग कॉन्ग का पहला विकेट गिरा, मुस्तफिजुर-निजाकत के डाइविंग कैच एशिया कप 2025 में बांग्लादेश ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 7 विकेट से हरा दिया। हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच हार गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉन्ग कॉन्ग ने 143 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *