ऊना से चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द:किसान आंदोलन के चलते फैसला, हिमाचल से पंजाब को जाने वाली बसों की आवाजाही भी प्रभावित होगी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को आवाजाही करने वाली 6 ट्रेनें आज नहीं चलेगी। पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से इन्हें रद्द किया गया है। लिहाजा वंदे भारत सहित समेत छह रेलगाड़ियां आज रद्द रहेंगी। केवल हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14053/54 ही चलेगी, क्योंकि ये सुबह सात बजे ऊना पहुंच गई है। यह ट्रेन शाम को ऊना से दिल्ली लौटेगी। बता दें कि किसान संगठनों के अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब बंद का एलान कर रखा है। इससे सड़क व ट्रेनों के बाधित होने संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद की है। लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानी है, क्योंकि रविवार की छुट्टी की वजह से खासकर ऊना और कांगड़ा जिला के लोग बड़ी संख्या में घर आते हैं। ऐसे में ट्रेनें नहीं चलने से लोगों को परेशानी होगी। हिमाचल से पंजाब जाने वाले बसों की आवाजाही भी प्रभावित होगी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने भी किसान आंदोलन को देखते हुए बसों के परिचालन के लिए पंजाब बॉर्डर पर इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। पंजाब में हालात ठीक होने पर इनके कहने पर ही हिमाचल से पंजाब को बसे भेजी जाएगी। जहां रास्ते बंद होंगे, वहां कानून व्यवस्था की समस्या देखते हुए बसें नहीं भेजी जाएगी। HRTC ने यात्रियों से भी लोकल बस अड्डे से बसों के संचालन को लेकर जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *