सीवरेज मैनहोल पर छोटा ढक्कन रात के समय हादसे का खतरा

शहीदां साहिब के पास रांझे की हवेली इलाके में बरसाती नाले वाली सड़क पर स्थित सीवरेज मैनहोन की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। हौदी चौड़ी होने के बावजूद उस पर छोटा ढक्कन लगाया गया है, जिससे गंदगी उसमें गिर रही है। नगर निगम की लापरवाही से न केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना हुआ है। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने समस्या जानते हुए भी बड़े ढक्कन की जगह छोटा ढक्कन लगाकर खानापूर्ति कर दी। इससे नाले में गंदगी जा रही है और भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *