कंपनी बाग के पास से शरारती तत्वों ने डस्टबीन किया चोरी

अमृतसर| लारेंस रोड के पास कंपनी बाग की साइड नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबीन शरारती तत्वों द्वारा चुरा लिए गए हैं। निगम ने इन डस्टबीन को लोहे की चेन से बांधा था, लेकिन चोर ढक्कन छोड़कर प्लास्टिक के डस्टबीन उठा ले गए। दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि लोग इन डस्टबीन में कूड़ा डालते थे, जिससे सड़कें साफ रहती थीं। अब डस्टबीन न होने से परेशानी बड़ गई है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि डस्टबीन को पूरी तरह लोहे की चेन से सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में चोरी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *