सेवा भारती अमृतसर की ओर से रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी रखते हुए पांच गांवों जस्तरवाल, रमदास, ठेठरके, समरावां और दकतूत निशुल्क मेडिकल जांच एवं दवाइयों के कैम्प आयोजित किए गए। इन कैम्पों में स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरी सामान भी वितरित किया गया। डॉ. केआर तुली और एडवोकेट पारस शर्मा ने बताया कि अब तक सेवा भारती के 21 मेडिकल कैम्प आयोजित हो चुके हैं, जिनमें कुल 1468 लोगों ने जांच करवाई है। इस मौके पर डॉ. केआर तुली, विजय सिंह, कंवल कपूर, सिद्धांत, एडवोकेट पारस शर्मा, दीपक नंदा, डॉ. जगदीश गोस्वामी, डॉ. राजेश सिधाना आदि मौजूद रहे।


