जालंधर| सेवा समिति के सदस्यों की ओर से मोहल्ला गोविंदगढ़ में स्थित राधेश्याम मंदिर चौक में शनिवार को 54वां वार्षिक जागरण का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जागरण में महंत जोगिंदर, दविंदर कपूर व ललित चंचल एंड पार्टी ने महामाई के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। यहां प्रधान दलजीत सिंह, सुदेश धवन, अश्विनी, सरवन सिंह, पंकज शर्मा, मुल्ख राज, राकेश बाबा, हरजिंदर बेदी, अश्वनी शर्मा, रिकी, सरवन सिंह, सतनाम सिंह, अतुल शर्मा, दिनेश कुमार, रजनीश सेनी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


