हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत का समापन आश्विन माह की कृष्ण अष्टमी को होता है। इस व्रत का पालन धन व समृद्धि की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। रविवार को महिलाओं ने महालक्ष्मी व्रत का पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शिव दुर्गा खाटू श्याम मंदिर कमल विहार बस्ती पीरदाद के पुजारी गौतम भार्गव ने महिलाओं से विधिवत पूजन करवाया। पूजन के बाद सभी ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि पितर पक्ष में अष्टमी का महालक्ष्मी जीवित्पुत्रिका का व्रत कमल विहार निवासी सौ भाग्यवान स्त्रियों ने संतान की प्राप्ति और अपने परिवार के सौभाग्य के लिए पूरी श्रद्धा भावना से 16 गांठों वाला पीला धागा हाथ पर बांधकर महालक्ष्मी का पूजन किया। पूजा के बाद महालक्ष्मी व्रत कथा सुनाई एंव महिलाओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।


