रद्द हुए 9 जिलों में नहीं बनेंगे REET-2024 के सेंटर:अभ्यर्थियों को मिलेगा जिला संशोधन का मौका, महिला कैंडिडेट्स को 100 प्रतिशत गृह जिले में सेंटर

नए जिले रद्द करने के फैसले के बाद रीट-2024 के आयोजन को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन 9 जिलों को राज्य सरकार ने रद्द किया है, उन जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गृह जिला संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार प्रदेश के सभी 41 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। रद्द हुए 9 जिलों में सेंटर नहीं बनाया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को भी होम डिस्ट्रिक्ट में सेंटर देने का प्रयास
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव और REET समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- इस बार महिला अभ्यर्थियों का सेंटर उनके गृह जिले (होम डिस्ट्रिक्ट) में ही दिया जाएगा। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि पुरुष अभ्यर्थियों को भी गृह जिला ही मिले। अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो पास ही का जिला आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को गृह जिले से संबंधित आशंका है, उन्हें करेक्शन का अवसर भी दिया जाएगा। 5 जनवरी तक मांगी है सेंटर की लिस्ट
REET समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- सभी कलेक्टर व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से परीक्षा सेंटरों की सूची 5 जनवरी तक मांगी है। सरकार ने राज्य में जिले 41 ही रखे हैं तो परीक्षा भी उसी अनुसार 41 जिलों में ही करवाई जाएगी। अब तक लेवल वन में 66,662, लेवल 2 में 1,60,395 और दोनों ग्रुप में 19,620 ने आवेदन आएं हैं। इस प्रकार यह संख्या करीब 2.5 लाख के करीब है। सेंटरों की संख्या रीट में आने वाले आवेदन की संख्या के आधार पर होगी। केवल जिला मुख्यालयों पर ही होगी रीट परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट का आयोजन जिला मुख्यालयों पर ही कराया जाता रहा है। साल 2022 में भी 33 जिलों में सेंटर बनाए गए थे। अब इस बार सरकार ने 50 की जगह जिलों को घटाकर 41 कर दिया है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन 41 जिलों में ही होगा। दोनों लेवल के लिए अलग-अलग पारी में एग्जाम होगा। पहली पारी में एग्जाम सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। दूसरी पारी में एग्जाम दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगा। रीट में ऐसा पहली बार हुआ- डबल लॉक में रहेंगे पेपर क्या है रीट रीट का पूरा नाम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा है। जो राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा अजमेर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जरिए आयोजित की जाती है। रीट पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पहले 3 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन 2022 की परीक्षा से इसे आजीवन कर दिया गया। इस बार भी इसे आजीवन रखा गया है। REET से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… REET में कैंडिडेट्स को बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म:नेट कनेक्टिविटी-बिजली गुल की नहीं होगी परेशानी; इस बार आवेदन में 5 पार्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय कोई भी तकनीकी या अन्य कोई परेशानी होने पर पूरा फार्म दोबारा से नहीं भरना पडे़गा। इसके समाधान के लिए फार्म के 5 पार्ट किए गए हैं, ताकि जिस पार्ट में आपको प्रॉब्लम है, वो ही वापस भरा जाए। पूरी खबर पढ़िए… 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?:आवेदन शुरू, 15 जनवरी है आखिरी तारीख; सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए… रीट लेवल-वन का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट लेवल-टू का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट का नोटिफिकेशन देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट फार्म का सेम्पल देखने के लिए करें यहां क्लिक अन्य जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *