सवाई माधोपुर में मावठ के बाद धुंध और कोहरे का दौर जारी। यहां शुक्रवार को मावठ पड़ी थी। जिसके बाद से ही यहां कोहरा और धुंध छाया हुआ है। सोमवार को यहां घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान यहां पर सुबह आठ बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। हालांकि रविवार को यहां अच्छी धूप देखी गई थी। वहीं सोमवार को सुबह यहां घने कोहरे से विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। सवाई माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया था। फिलहाल यहां सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहलेशनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह से पारा डबल डिजिट में ही बना हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों और बारिश के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में जाने के आसार हैं।


