2025 दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन स्टंप्स तक सेंट्रल जोन ने 5 विकेट खोकर 384 रन बना लिए हैं। टीम ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 235 रन की बढ़त ले ली है। शुक्रवार को सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी को 50/0 के स्कोर से आगे बढ़ाया। कप्तान रजत पाटीदार 101 रन बनाकर आउट हुए। यश राठौड़ 137 और सारांश जैन 47 रन बनाकर नाबाद है। उनके अलावा, दानिश मालेवार 53, ओपनर अक्षय वाडकर 22, शुभम शर्मा 6 और उपेंद्र यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर गुरुवार को साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। सारांश जैन को 5 विकेट
साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए तन्मय अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा सलमान निजार 24, अंकित शर्मा 20, रिकी भुई 15 और एमडी निधेश 12 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दोनों सेमीफाइनल ड्रॉ रहे थे
साउथ जोन का सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन के खिलाफ ड्रॉ रहा था। वहीं, सेंट्रल जोन ने दूसरा सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन के खिलाफ खेला और यह मैच भी ड्रॉ रहा था। साउथ जोन ने 13 बार दिलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है, जबकि सेंट्रल जोन ने 6 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। दलीप ट्रॉफी की बादशाहत वेस्ट जोन के पास
मुंबई शुरुआत से भारतीय क्रिकेट का सेंटर रहा है। मुंबई वेस्ट जोन में आता है, लिहाजा दलीप ट्रॉफी में वेस्ट की टीम को इसका काफी फायदा भी हुआ। सबसे ज्यादा 19 बार वेस्ट जोन ने ही खिताब जीता है। टीम ने शुरूआती चारों सीजन अपने नाम किए थे। नॉर्थ जोन 18 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है। 27वीं बार आमने-सामने हैं दोनों टीमें
साउथ जोन और सेंट्रल जोन 27वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 8-8 जीतें हैं। वहीं, 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। रजत का शतक, रजत पाटीदार सर्च कर रहे लोग दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार शतक (101) लगाकर आउट हुए। इसके बाद लोग लगातार इस रजत के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है। पिछले कुछ दिनों का ग्राफ देखा जाए तो साफ समझ आता है कि रजत पाटीदार का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स… सोर्स: Google Trends ——————– एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 56% मैच हराए:पिछले 10 साल में PAK महज 1 मैच जीता भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में ग्रुप स्टेज का महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने UAE के खिलाफ 9 विकेट की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं पाकिस्तान आज ओमान के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर…


