शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 81,800 और निफ्टी 25,050 के स्तर पर ट्रेड कर रहे; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 15 सितंबर को फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है। ये 25,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज दो मेनबोर्ड सेगमेंट IPO एजिस वोपैक टर्मिनल्स और श्लॉस बैंगलोर के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 12 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 81,904 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 108 अंक की तेजी रही। ये 25,114 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *