सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹1438 बढ़कर ₹1.09 लाख/10 ग्राम पहुंचा:इस साल कीमत ₹33,000 बढ़ी; चांदी ₹1.25 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,438 रुपए बढ़कर 1,09,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,08,037 रुपए पर था। वहीं, चांदी 357 रुपए बढ़कर 1,24,770 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,24,413 रुपए थी। वहीं, इस महीने यानी सितंबर में ही सोना 7,087 रुपए महंगा हो चुका है। 31 अगस्त को ये 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत इस दौरान 7,198 रुपए बढ़ी है। 31 अगस्त को ये 1,17,572 रुपए पर थी। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹39,000 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 10 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 35 हजार रुपए तक जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *